मंदिरों के पट बंद, भक्तों ने बाहर से टेका मत्था
Apr 21 2021
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण का खौफ शहर में छाया हुआ है। बुधवार को रामनवमी पर फालका बाजार स्थित राम मंदिर मुरार में रामजानकी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार मंदिरों के पट बंद रहे। लेकिन आस्था के आगे सारे नियम बौने साबित हो रहे हैं। मंदिर के बाहर ही लोगों का दर्शनों के लिए सुबह से तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर के कपाट बंद होने से भक्तों ने बाहर मत्था टेका। मंदिर के बाहर खड़े होकर भक्तों ने बाहर ही दीए और धूपबत्ती जलाए। राम मंदिर पर पुलिस के जवान भी तैनात हैं। कई मंदिर के व्यवस्थापकों ने दर्शन करने आए लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान भक्ति भाव और प्रेम के भूखे होते हैं। घरों पर रहकर की गई पूजा को भी वह स्वीकार करते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि मंदिरों में जाकर ही पूजा की जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









