मेरी सुरक्षा मेरा मास्क जागरुकता में दे रहे संदेश

Apr 21 2021

ग्वालियर। गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ने मेरी सुरक्षा मेरा मास्क जागरुकता कार्यक्रम एवं वैक्सीन को लेकर एक अभियान प्रारंभ किया है। अभियान श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, संगीता शाक्य किरन समाजसेवी संस्था नागरिक सुरक्षा समिति,हम साथ - साथ चेट कयुनिटी हेल्थ ग्रूप,ग्वालियर से जुड़े सभी सदस्यों ने मिलकर शुरू किया।
बताया गया कि कोरोना का प्रभाव कम नही हो जाता उस समय तक अभियान संचालित रहेगा। शुभारंभ डीवीजनल कमांडेड होमगार्ड, अशोक निम, उप संचालक, पंचायत चबल संभाग मुरैना ने किया। सभी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोविड- 19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिये शासन-प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास तो कर ही रहा है। लेकिन इसके साथ हमारा सहयोग होगा तो वह ज्यादा प्रभावी तरीके से कार्य कर सकता है। सभी के प्रयास से ही संक्रमण की रोकथाम और समुदाय में संवेदनशीलता बढ़ेगी और महा टीकाकरण अभियान को पूरा किया जा सकेगा। हमारे प्रयास के साथ सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के साथ- साथ प्रबुद्ध नागरिक भी जन जागृति के कार्य में अपनी महती भूमिका अपने-अपने स्तर से कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें।
संस्था का विश्वास है कि सभी के सहयोग से हम इस लड़ाई को जल्दी जीतेंगे और कोरोना शीघ्र हारेगा। टीम के सदस्य समाज मैं लोगों को मानसिक दबाब से मुक्त रहने सुबह हल्की एसरसाइज ओर योग करने के लिए भी प्रेरित कर रहे है। इस अभियान में प्रमुख रूप से भवानीराज, हेमप्रकाश , जहाँआरा, नवजीत, गोपाल सिंह जोहरी व जयजीत की प्रभावी भूमिका निभाई जा रही है।