लॉकडाउन लगते ही दिल्ली से लौट रहे सैकड़ों मुसाफिर

Apr 20 2021

ग्वालियर। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा के बाद एकाएक दिल्ली रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि अंतरराज्यीय बस स्टैण्डों पर ग्वालियर अंचल के लिए वापस लौटने वालों का हुजूम जा उमड़ा। दोपहर बाद से ही दिल्ली से ग्वालियर आने वाली सभी ट्रेनें मुसाफिरों से ओवरलोड होकर ग्वालियर पहुंचीं यह सिलसिला बीती रात से आज सुबह तक ग्वालियर पहुंचने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रहा है। वहीं जिन लोगों को ग्वालियर आने के लिए टे्रनों में आरक्षित सीट नहीं मिली ऐसे सैकड़ों लोग शेयरिंग टैक्सी लेकर ग्वालियर पहुंच रहे हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए दिल्ली में सोमवार की रात 10 बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है। जिससे दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर में रहने वाले हजारों अंचलवासियों में बीते साल की तरह पूरे देश में लॉक डाउन लागू होने का डर सताते ही हजारों लोगों ने लॉक डाउन की आशंका के चलते सोमवार से ही दिल्ली से घर लौटना शुरु कर दिया है।सोमवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेनों से बड़ी संख्या में अंचल में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में ट्रेन ही नहीं बल्कि जो भी परिवहन का साधन मिला उससे दिल्ली से ग्वालियर देर रात तक लौटते रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैण्ड पर दिखाई दे रहे थे।
प्रवासियों को लंबे लॉकडाउन की आशंका
देश में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चली है। राजधानी दिल्ली में ये महामारी के कोहराम हर कोई भयभीत हैं। ऐसे में संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए दिल्ली सरकार ने छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया है। दिल्ली में अचानक लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में रह हरे अंचलवासियों में डर व्याप्त हो गया है कि वे बीते साल की तरह क ही इस साल भी लॉकडाउन में नहीं फंस जाए इसलिए इस बार इन प्रवासियों ने समय रहते ही अपने घर वापसी करना शुरु कर दी है। यही वजह है कि सड़क व रेल मार्ग के जरिये भारी संख्या में लोग दिल्ली से ग्वालियर अंचल में वापस लौट रहे हैं।