क्राइम ब्रांच ने ऑटो में पकड़ा देशी शराब का जखीरा, दो गिरफ्तार

Apr 20 2021

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच ने एक ऑटो से 70 हजार रुपए कीमत की 12 कार्टन देशी शराब जत की। आरोपी उक्त शराब लॉकडाउन में शहर में खपाने ले जा रहे थे। मौके से दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक ऑटो एमपी07आर-4974 वाहन से शराब लाई जा रही है। टीम ने हजीरा क्षेत्र में वाहन चैकिंग कर उक्त नंबर वाली ऑटो को रोका। वाहन में दो लोग सवार थे। उनकी पहचान सलमान खान और देशराज नरवरिया के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच की टीम के मुताबिक वाहन की तलाशी में पीछे की सीट पर 12 कार्टन में देशी शराब जप्त हुआ। इसकी कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब उन्होंने लॉकडाउन से पहले स्टॉक कर रख ली थी। अब दुगने कीमत में हजीरा क्षेत्र में लोगों को ब्रिकी की जा रही थी। पुलिस ने शराब सहित वाहन जप्त करते हुए मामले में तीनों आरापियों के खिलाफ धारा आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।