जेएएच की कोल्ड ओपीडी में डॉक्टर से मारपीट विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने दिया अल्टीमेटम

Apr 20 2021

ग्वालियर। सोमवार को  देर रात को जेएएच में कोल्ड ओपीडी में एक युवक ने जांच जल्दी न करने की बात पर जूनियर डॉक्टर से बहस की विरोध पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। घटना से जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश है और रात को ही उन्होंने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मारपीट की शिकायत कंपू थाना में की गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी डॉक्टरों पर अभद्रता व मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
 जानकारी अनुसार सिटी सेन्टर निवासी 45 वर्षीय राजीव श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ कोरोना की जांच कराने के लिए जेएएच में कोल्ड ओपीडी में पहुंचे थे। यहां मौजूद माइक्रो बायोलॉजी विभाग के जूनियर डॉटर से जांच को लेकर उनका विवाद हो गया और बात मारपीट तक जा पहुंची। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलते ही अन्य जूनियर डॉक्टर भी वहां आ पहुंचे और तत्काल पुलिस को मारपीट की सूचना दी। डॉटरों ने भी दूसरे पक्ष से मारपीट की है। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाला राजीव अपने साथियों के साथ वहां से भाग गया।