श्रीमती मेघना विश्वास पापरीकर का निधन

Apr 20 2021

ग्वालियर। शिक्षाविद, लेखिका, समाजसेवी एवं कई संगठनों से जुड़ी हुई श्रीमती मेघना विश्वास पापरीकर का ह्रदयगति रुकने के कारण सोमवार 19 अप्रैल 2021 को हैदराबाद में स्वर्गवास हो गया है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व महापौर डॉ रघुनाथ पापरीकर की पुत्रवधू थीं। वे पिछले एक साल से वे श्वास विकार एवं बोलने में गंभीर रूप से असमर्थ थी। अंत्येष्टि एवं अन्य क्रियाएँ उनके पुत्र तुषार पापरीकर ने की।