भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया के पिता का निधन
Apr 20 2021
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के पिताजी बलवंत सिंह जू का विगत रात्रि उनके पैतृक गांव चीनौर में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं ने श्री पवैया से संपर्क कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भी।
श्री पवैया के पिता व चीनौर ठिकाने के मुखिया ठाकुर बलवंत सिंह जू का गत रात्रि गृह ग्राम चीनौर में देहावसान हुआ वे 91 वर्ष के थे तथा किशोरावस्था में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए परंतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र बनवाने से इनकार कर दिया। वे विनोबा भावे से प्रभावित थे तत्पश्चात 90 के कारसेवा आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। उनका अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम चीनौर में मंगलवार को किया गया। उनके जेष्ठ पुत्र जयभान सिंह पवैया ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके पांच पुत्र व भरा पूरा परिवार है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









