खदान कारोबारी के सूने घर से 8 लाख के गहने-नकदी चोरी
Apr 20 2021
ग्वालियर। एक खदान कारोबारी को सूने घर के ताले चटकाकर चोर 8 लाख रुपए के जेवरात-नकदी चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने बेडरूम से लेकर किचन तक कोई बॉक्स या सूटकेस नहीं छोड़ा है। शातिर चोर आटे के डिब्बे में छुपाकर रखे गहने भी समेट ले गए हैं। वारदात दर्पण कॉलोनी थाटीपुर है। घटना के समय कारोबारी अपनी खदान पर थे व पत्नी बच्चों सहित मायके में थी। घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी निवासी निवासी नरेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र लक्ष्मीराम कुशवाह कारोबारी हैं। उनकी बेहट में रेत की खदान है। कारोबारी की पत्नी रितू दतिया अपने मायके गई थीं। कारोबारी भी घर पर ताला लगाकार खदान पर निकल गए। रात को नरेन्द्र जब घर लौटे तो ताले टूटे देख समझ गए कि वारदात हुई है। अंदर पहुंचे तो देखा कि बेडरूम में अलमारी खुली पड़ी है। अन्य कमरों में भी सूटकेस व अलमारी खुली पड़ी हैं। यहां तक कि किचन में भी मसालों के डिब्बे, आटे के डिब्बे खुले पड़े थे और सामान फैला हुआ था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाटीपुर थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
चोर कारोबारी के घर से 4.5 लाख रुपए नकद सहित आठ तोला वजनी सोने का हार, चेन, बृजबाला, झुमकी, अंगूठी के अलावा 250 ग्राम चांदी के जेवर तथा बाइक के साथ ही तीन चार पहिया गाडियों की चाबी भी चोरी कर ले गए। कुछ गहने कारोबारी की पत्नी एक डिब्बे में आटे के बीच छुपाकर रख गई थी, लेकिन चोर से नहीं बच सके। चोरों ने किचन में भी तलाशी ली और जेवरात चोरी कर ले गए।
दिनदहाड़े की चोरी
पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले तो पता चला है कि चोरों ने वारदात को दोपहर में अंजाम दिया है। दो से तीन लड़के फुटेज में जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरे चेक कर चोरों के क्लीयर फुटेज खंगाल रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









