पुलिस से बचने राहगीरों ने बनाए बहाने तो पुलिस ने भी दिखाए तेवर

Apr 20 2021

ग्वालियर। कोरोना कफ्र्यू के कारण जहां आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है वहीं जिन लोगों के घर में शादी विवाह है। या जो अपने रिश्तेदारों के यहंा मेहमानी के लिए जा रहे है। पुलिस के सामने एैसे लोगों को रोकना अब चुनौती बनता जा रहा है सड़क पर गुजरने वाले ये लोग अजीबोगरीब बहाने बना रहे हैं तो वहीं पुलिस भी धेर्य का परिचय देकर जरूरतमंद लोगों पर सीधे कार्रवाई न करते हुए उन्हें समझाईश देकर उनकी मदद भी कर रही है
ग्वालियर के फूलबाग चैकिंग पॉइन्ट पर मंगलवार की दोपहर एक ओर जहंा पुलिस लोगों को रोक-रोककर उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछ रही थी तो वहीं राहगीर भी अजीबोगरीब बहाने बनाकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे इस दौरान जो वास्तविक रूप से जरूरत के कारण घरों से बाहर निकले थे पुलि सने उन्हें तो जाने दिया लेकिन जो बिना वजह सड़कों पर तफरी कर रहे थे पुलिस ने उन्हें पकड़कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की और आइन्दा नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी।
वाहनों को रोककर किया चैक
आज दस बजे फालका बाजार में बेरीकेड पर तैनाज पुलिसकर्मियों ने एक कार को रुकवाकर देखा कि वाहन चालक मास्क लगाकर वाहन चला रहा है या नहीं। उसके साथ बैठे लोगों को भी मास्क पहनकर ही सफर करने के पुलिसकर्मियों ने निर्देश दिए। शहर के दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर दोपहर 12 बजे पुलिस ने लगातार वाहन चालकों को रोका और उनके चालन बनाए। पुलिस आधे घंटे तक सभी चौराहों पर सख्ती के साथ चेकिंग की। वाहन चालकों से पुलिस ने साफ कह दिया कि कोरोना चारों तरफ फैल रहा है। मास्क पहनकर की वाहन चलाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में अकारण जा रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।