धूप कड़ी, गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा

Apr 19 2021

ग्वालियर। सोमवार को धूप के तेवर कड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि रात में थोड़ी ठंडक बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले वक्त में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। यही कारण है कि दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिसे पर जा पहुंचा है हालांकि न्यूनतम तापमान दो डिसे की कमी के साथ 21.6डिग्री पर आ गया है। जबकि हवा में नमी 38 फीसद रह गई है और हवा की रतार 6 से 8 किमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।