अस्पतालों के बेड फुल, ऑक्सीजन के लिए भटक रहे परिवार : कांगे्स

Apr 19 2021

ग्वालियर। भाजपा की प्रदेश सरकार कोरोना महामारी संक्रमण को रोकने में विफल साबित हो रही है। पूरे प्रदेश भर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं निजी और प्राइवेट अस्पतालों के बेड फुल हो गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना पीडि़तों के परिवार आक्सीजन के लिए दर-दर की ठोकरें  खा रहे हैं। यह बात सोमवार को शहर जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार और विधायक प्रवीण पाठक ने एक पत्रकारवार्ता के दौरान संवाददाताओं से कही। 
कांगे्रस नेताओं ने कहा कि सरकार की विफलता के कारण वैक्सीन समय पर उपलध नहीं हो पा रही है। इस कारण से कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं। इस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया गया कि कोरोना महामारी के लिए उपलब्ध होने वाली दवाईयों का स्टॉक शासन के पास समाप्त हो चुका है। ग्वालियर चंबल संभाग में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में हेरा फेरी शासन द्वारा की जा रही है। कांगे्रस नेताओं ने कहा कि कोरोना कफ्र्यू के दौर में गरीब वर्ग के पास खाने का राशन समाप्त होता जा रहा है। इस पर भी भाजपा सरकार ध्यान नहीं दे रही है।