घर के बाहर बैठी वृद्धा से बदमाश ने लूटी चेन
Apr 18 2021
ग्वालियर। कोरोना कफ्र्यू में भी बदमाश पुलिस से बेखौफ हैं। घर के दरवाजे पर बैठी 82 वर्षीय वृद्ध महिला के पास एक युवक आया। उसने कबीर आश्रम का पता पूछा, वृद्धा ने जैसे ही पता बताना शुरू किया बदमाश झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ले गया। घटना थाटीपुर सुरेश नगर में हुई है। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया। परिजन व अन्य लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। कोरोना कफ्र्यू में भी वारदात कम नहीं हो रही हैं।
थाटीपुर थानाक्षेत्र स्थित 335 सुरेश नगर निवासी अनिल वर्मा ने पुलिस को बताया है कि उनकी मां 82 वर्षीय गीता देवी पत्नी स्व. श्रीकृष्ण वर्मा सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी समय एक युवक सुरेश नगर की तरफ से आया। पहले वह गीतादेवी के घर से कुछ आगे निकल गया, फिर लौटकर वापस आया और पूछा "माता जी यह कबीर आश्रम जाना है कहां पड़ेगा" युवक के पता पूछते ही गीतादेवी ने पता बताना शुरू किया। जैसे ही उनका ध्यान युवक से हटा युवक ने तेजी से झपट्टा मारा और गले से 9 ग्राम की सोने की चेन लूट कर दौड़ लगा दी। वारदात के बाद गीता ने शोर मचाया, लेकिन जब तक उनकी मदद के लिए अन्य परिजन व स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो पाते लुटेरा गलियों में समा गया। मामले की सूचना थाटीपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन करने के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त वृद्ध गीतादेवी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आसमानी रंग का जींस पेंट और सफेद शर्ट पहने हुए था। शर्ट के बटन खुले थे। चेहरे पर मास्क पहने हुए था। लंबाई व कदकाठी मध्यम थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने लुटेरे की तलाश करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश ने पैदल आकर वारदात की है, लेकिन आसपास कहीं उसका साथी वाहन लेकर खड़ा होगा। जिस पर सवार होकर वह भाग गए हैं।
कोरोना कफ्र्यू में बेखौफ बदमाश
ग्वालियर में कोरोना कफ्र्यू लागू है। इसके बाद भी बदमाश चोरी, वाहन चोरी, लूट व हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस न तो सड़कों पर निकलने वाले लोगों को रोक पा रही है न ही वारदातों को। एक दिन पहले इसी तरह घर के बाहर बैठे दिव्यांग की सिर में गोली मारकर हत्या की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









