बड़े ने छोटे भाई को मार दी गोली, मौके पर मौत
Apr 18 2021
ग्वालियर। रविवार सुबह सरकारी हैंडपंप से पहले पानी भरने के विवाद में युवक ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद राइफल लहराते हुए भाग गया। वारदात ग्वालियर देहात के पिछोर थाना स्थित गजापुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर देहात के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गजापुर निवासी सुरेश और राकेश बाथम दोनों सगे भाई हैं। इनमें सुरेश बड़ा और राकेश भाई छोटा है। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। गर्मी बढ़ते ही गांव में पानी की किल्लत होने लगी है। दोनों ही भाई घर के पास सरकारी हैंडपंप से पानी भरते हैं। रविवार सुबह इसी हैंडपंप से राकेश बाथम पानी भर रहा था। इसी समय बड़ा भाई सुरेश वहां पानी भरने के लिए आ पहुंचा।
सुरेश ने कहा कि मुझे जल्दी जाना है, इसलिए मुझे पहले पानी भरने दे। इस पर राकेश ने इंतजार करने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बर्तन फेंक दिए। कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट भी होने लगी। गुस्से में सुरेश अपने घर से राइफल उठा लाया।
राइफल लहराता हुआ आया और मार दी गोली
सुरेश राइफल लहराता हुआ आया और सीधे राकेश को गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। राकेश वहीं छटपटाता हुआ गिर पड़ा। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
हर साल पानी को लेकर होती हैं 7 से 8 हत्याएं
ग्वालियर-चंबल अंचल में रिकॉर्ड गर्मी पड़ती है। गर्मी में नदी, नहरें, तालाब सूख जाते हैं। हैंडपंप व बोर में पानी उतर जाता है। ऐसे में गांव में पानी की काफी किल्लत हो जाती है। एक-एक हैंडपंप पर सैकड़ों लोग पानी भरते हैं। इस समय पानी को लेकर दोनों अंचल में हर दिन झगड़े होते हैं। हर साल 7 से 8 हत्या सिर्फ पानी के विवाद पर होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









