ताश खेलते युवक की सिर में गोली मारकर हत्या

Apr 17 2021

ग्वालियर। माधवगंज थाना क्षेत्र के 13 बटालियन रोड स्थित गुढा तलैया में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या हो गई।
प्रत्यशदर्शियो के मुताबिक मृतक विनोद कुशवाह निवासी गुढा तलैया उम्र 42 साल अपने घर के सामने बैठकर ताश खेल रहा था। तभी वहां मना कुशवाह और सनी कुशवाह आये और ताश खेलने वालों से पैसों की छीना झप्पी करने लगे मना करने पर मना कुशवाह निवासी गुढा तलैया और सनी निवासी सिंधी कॉलोनी ने विनोद कुशवाह की सिर में गोली मार दी। सिर में गोली लगते ही विनोद कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विनोद कुशवाह टेंपो मैकेनिक का कार्य करता था।
माधवगंज थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसो की छीन झपटी को ले कर विवाद हुआ हैं।