कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह को याद कर दी पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि

Apr 17 2021

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह बाबूजी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कोरोना संक्रमण के चलते उनके पुत्र और मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने इस मौके पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि और विचारगोष्ठी कार्यक्रम को पहले ही निरस्त कर सादगी से श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया था इसके तहत लोगों ने अनेक जगह उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोगों ने बाबू जी की सादगी, ग्वालियर के विकास में योगदान और सहजता के स्मरण कर कहा कि वे कांग्रेसजनों के लिए सदैव प्रेरणा बने रहेंगे। बड़ी संख्या में लोगो ने सोशल मीडिया के जरिये अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।