गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Apr 16 2021
ग्वालियर। गमी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना ग्वालियर-झांसी हाईवे पर गुरुवार रात बिलौआ के पास हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शव को निगरानी में लेती उससे पहले ही वहां गांव के लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित गांव वासियों ने ट्रैफिक जाम कर दिया। रातभर हंगामा व जाम चला है। सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हाईवे के पास ही कच्चे रास्ते से वाहनों को निकाला, जिससे ट्रैफिक जाम न हो।
बिलौआ थाना क्षेत्र के वैरागढ़ निवासी 50 वर्षीय पप्पू कुशवाह किसान हैं। गुरुवार को वह पास ही स्थित गांव में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ में पत्नी कमला देवी भी थीं। गमी में शामिल होने के बाद वह लौट रहे थे। अभी वह हाईवे पर बिलौआ के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से गिट्टीभर कर आ रहे डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहा पप्पू हवा में उछला और सड़क पर सिर के बल गिरा, जबकि कमला देवी सड़क किनारे गिरी। हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई और कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमला देवी को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर शव ले जाने का प्रयास किया। इसी समय वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए और शव ले जाने से रोक दिया।
हादसा रात 9 बजे हुआ था, उसके बाद ही क्षेत्रीय लोग और मृतक के परिजन हाईवे पर हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि क्रेसर संचालकों से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई जाए, जबकि क्रेसर संचालक 2 लाख रुपए देने को तैयार थे। सुबह तक हंगामा चलता रहा। लोगों का कहना था कि मृतक घर में अकेला कमाने वाला था। काफी समझाइश के बाद शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन माने।
स्थिति को देखते हुएएएसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने हाईवे से निकलने वाले वाहनों को कच्चे रास्तों से निकाला, जिससे जाम लंबा ना लगने पाए। किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









