कोरोना का नहीं खौफ, सड़क पर लोगों की भीड़, पुलिस को अपनाना होगी सख्ती
Apr 16 2021
ग्वालियर। कोरोना परेशानी का सबब बना हुआ है।ग् वालियर समेत प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। जिले में कोरोना के मरीजों की संया फिर से न बढ़े, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे द्वारा आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है। प्रशासन की तरफ से नियम जारी कर दिए गए हैं, लेकिन लोगों में कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। शुक्रवार सुबह दस बजे तक दूध और सब्जी के ठेले सड़कों पर दिखाई दिए। बाजार सभी बंद रहे, लेकिन सड़कों पर लोग वाहन समेत जाते हुए दिखाई दिए। लोगों के चेहरे पर कोरोना का खौफ नजर नहीं आ रहा है। बेपरवाह भीड़ के कदम नहीं थमे तो जिले में कहीं कोरोना का विस्फोट न हो जाए। बाजार में दुकानें खुली हैं या बंद, सामान खरीदना है या नहीं, जनता को इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्हें तो बेवजह बाजार में आना है। कोरोना वायरस से बिना डरे जिले के लोग सड़क पर चहलकदमी कर रहे हैं। महिला हो या पुरुष, बच्चे हो या वृद्ध हर कोई सड़क पर नजर आ रहा है। बाजार में भीड़ के बढऩे से दुकानों पर भी शारीरिक दूरी के नियम की हवा निकल गई है
पुलिस कड़ा रुख अपनाए
जिले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोरोना से बचाव की दिशा में महीनों पहले बंद की गई सभी गतिविधियों को अभी तक शुरू भी नहीं कि या जा सका है।
सायंकाल भी दूध विक्रय में छूट
आमजन को दूध की आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरोना कर्यू के दौरान सायंकाल 5 बजे से सायंकाल 7 बजे तक दूध का विक्रय किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कोरोना कफ्र्यू के दौरान दूध विक्रय की समय-सीमाप्रात 6 बजे से प्रात 10 बजे तक निर्धारित की गई थी। अब सायंकाल 5 बजे से सायंकाल 7 बजे तक भी दूध विक्रय किया जा सकेगा। इस संबंध में धारा-144 के तहत संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।
शादी की खरीदी में उमड़ रही भीड
बता दें कि कल जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा फिर 600 के पार रहा है। शहर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से बाजारों में त्योहार के बाद अब शादियों की खरीदारी शुरू हो गई है। इसके चलते रोजाना सैकड़ों लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं लेकिन, वह मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। इस कारण जिले में कोरोना के संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









