न्यूट्रिशन में ग्लोबल लीडर एमवे नेआयुर्वेद पर बड़ा दांव खेला
Apr 15 2021
जयपुर: देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने आज अपने प्रमुख ब्रांड न्यूट्रीलाइट के तहत च्यवनप्राशबाईन्यूट्रीलाइट लॉन्च करने की घोषणा की। च्यवनप्राश बाई न्यूट्रीलाइट पोषक तत्वों से भरपूर 32 जड़ी-बूटियों का एक गाढ़ा मिश्रण है, जिसे 16 प्रमाणित कार्बनिक अवयवों के साथ डीएनए फिंगरप्रिंटिंग द्वारा मान्यता प्रदान की गई है, और इसमें कोई प्रिजर्वेटिव्स भी नहीं हैं। पारंपरिक भारतीय रेसिपी से प्रेरित न्यूट्रीलाइट च्यवनप्राश का सूत्रीकरण मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, शरीर के कायाकल्प का समर्थन करता है, साथ ही ताकत और आंतरिक बल को बढ़ाता है, इसके अलावा दिन-प्रतिदिन के संक्रमणों से लड़ने में मदद भी करता है। इस लॉन्च के साथ ही एमवे ने च्यवनप्राश सेगमेंट में देश में फलते-फूलते आयुर्वेद बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमाने की रणनीति के साथ प्रवेश किया।
कंपनीने 2018 में न्यूट्रीलाइट ट्रेडिशनल हर्ब्स रेंज (एनटीएचआर)के साथ पारंपरिक जड़ी-बूटी पोषण के क्षेत्र में प्रवेश किया।सिर्फ छह उत्पादों के साथ इस रेंज से 2020 में 100 करोड़रुपए की आय हुई, जिससे एक बड़ी विकास क्षमता का संकेतमिलता है। बाजार की प्रवृत्ति के आधार पर कंपनी पारंपरिकजड़ी-बूटियों की श्रेणी में तेजी लाने के लिए नवाचार मेंअपनी ज्यादा ऊर्जा लगा रही है, जिससे न्यूट्रिशन श्रेणी केलिए और एमवे के लिए भी विकास में तेजी को सुनिश्चितकिया जा सके। च्यवनप्राश बाई न्यूट्रीलाइट पारंपरिक जड़ी-बूटियों की रेंज का नया संस्करण है, जिसके इस रेंज के लिएप्रमुख विकास कारकों में से एक होने की उम्मीद है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









