सोनी सब के ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ में दंश ने हीरो को हराया
Apr 15 2021
सोनी सब के हीरो-गायब मोड ऑन में एक चौंकाने वाला मोड़ आएगा, जिसमें दंश (मनीष वाधवा), हीरो (अभिषेक निगम) को हरा देगा और विजेता बन जाएगा। आगामी एपिसोड्स दर्शकों को चौंका देंगे, क्योंकि हीरो को मरा हुआ समझ लिया जाएगा। हमारा हीरो वॉर ऑफ वर्ल्ड्स की शुरूआत में दंश से हार जाता है। इन दोनों का प्रचंड युद्ध दर्शकों को रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगा और वो अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे।
हीरो को हराने के लिये रॉकी (केशव साधना), दंश के साथ मिल जाता है और एलियंस की ताकत बढ़ जाती है और हीरो का उनके साथ अकेले लड़ना कठिन हो जाता है। दंश हमारे ग्रह को तबाह करने और मानवों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है, इस तरह से वॉर ऑफ वर्ल्ड्स की शुरूआत होती है। रॉकी की मदद से दंश हमला करता है और हर बीतते पल के साथ हीरो के लिये दंश से लड़ना और अपनी रिंग बचाना मुश्किल हो जाता है। लड़ाई भयंकर होती जाती है और दिल को तोड़ने वाला एक पल आता है, जब हीरो को दंश मार देता है और जादुई रिंग पा लेता है। दंश और ज़ारा को पता चल जाता है कि वीर ही हीरो है। हीरो से जीतने और जादुई रिंग पाने के बाद दंश जश्न मनाता है। लेकिन उसे पता नहीं है कि आगे क्या होने वाला है और हीरो के अंत का क्या परिणाम होगाᣛ?
क्या वीर नंदा, यानि हीरो मर गया है? अब क्या होगाᣛ?
दंश की भूमिका निभा रहे मनीष वाधवा ने कहा, ‘’दंश बहुत दमदार और भीषण किरदार है। वह कभी हार नहीं मानता है और पूरी ताकत के साथ पलटकर हमला करता है। इस फाइट सीक्वेंस की शूटिंग का अनुभव बेहतरीन रहा है और अभिषेक के साथ काम करने में मजा आता है। वह बहुत मेहनती है और हम दोनों की टाइमिंग बहुत अच्छी है। रिंग मिलने से दंश खुश और उत्साहित है, उसे पता नहीं है कि आगे क्या होगा। तो इस शो के रोमांचक मोड़ देखने के लिये हमारे साथ इस रोमांचक यात्रा में बने रहिये!’’
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









