कल्याण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में , डॉक्टर विजिट के नाम पर बिल में जोड़े 9 हजार
Apr 15 2021
ग्वालियर। कोरोना संक्रमित दंपत्ति जो कि उपचार के लिए पड़ाव स्थित कल्याण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हुआ था, जब दंपत्ति को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो दंपत्ति को दिए गए बिल में डॉ. अरुण तिवारी की तीन विजिट के नाम पर बिल में नौ हजार रुपए की राशि प्रति विजिट पन्द्रह सौ रुपए के हिसाब से दंपत्ति के बिल में जोड़ दी गई। बिल देखकर जब दंपत्ति ने अस्पताल पं्रबंधन को बताया कि बीते तीन दिनों में भर्ती के दौरान कोई डॉक्टर देखने ही नहीं आया है दंपत्ति के विरोध करने पर अस्पताल प्रबंधन ने गलती से रकम जोडऩे की बात कहकर नौ हजार रुपए की रकम कम कर बिल दंपत्ति से ले लिया। इस मामले की शिकायत दंपत्ति ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज के नाम पर मरीजों को लूट सखूट करने की शिकायत ग्वालियर कोविड प्रभारी पीएस संजय दुबे, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व एडीएम रिकेंश वैश्य से कर कार्रवाई की मांग की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को निगम कर्मी संदीप शर्मा व उनकी पत्नी कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए थे। दंपत्ति को कोरोना संक्रमित के हल्के लक्षण होने पर उपचार के लिए पड़ाव स्थित कल्याण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। जब दंपत्ति को डिस्चार्ज कर बिल थमाया गया तो दिए गए बिल में नौ हजार रुपए की राशि डॉ. अरुण तिवारी द्वारा तीन दिन की विजिट के नाम पर जोड़ दी गई। इस पर पीडि़त संदीप ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि उन्हें कोई भी डॉक्टर भर्ती के दौरान देखने ही नहीं आया है और आप सीसीटीवी कैमरे से जांच पड़ताल कर सकते है। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर विजिट के नाम पर जोड़ी गई राशि कम कर शेष बिल की रकम जमा करा ली। मरीजों के साथ निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज के नाम पर की जा रही लूट की शिकायत सभी संबंधित अधिकारियों से करने के साथ तत्काल कार्रवाई की मांग की हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









