सुबह से धूप-छांव का खेल, गर्मी से राहत
Apr 15 2021
ग्वालियर। बीते एक सप्ताह से लगातार दौड़ लगा रहे, पारे ने तेज गर्मी का अहसास कराना शुरु कर दिया था, कल तक हालात ऐसे थे कि बिना एसी ऑन किए बेचैनी दूर नहीं हो रही थी, इस गर्माहट के बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम में बने सिस्टम ने मौसम के मिजाज को बदलने का काम किया है। सुबह से तेज धूप की जगह आसमान पर बादलों को बसेरा है, हालांकि धूप लगातार पैर पसारने के लिए दम लगा रही है, लेकिन उस पर बादल भारी पड़ रहे हैं।
इस बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, जहां तेज चटक धूप से राहत है, वहीं हवा में भी ठंडक घुली होने से लपट का अहसास नहीं हो रहा। मौसम विभाग संकेत दे रहा है कि यह सिस्टम शहर की फिजा में बढ़ी गर्मी को आसमानी बूंदों से ठंडा कर सकता है। बुधवार रात से आसमान पर बादलों की मौजूदगी भी इस संभावना को पुख्ता कर रही है। यदि ऐसा होता है तो फिर तापमान में गिरावट आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि कुछ रोज पूर्व पारे ने रफ्तार पकड़ ली थी अऔर धूप जलाने व लपट झुलसाने में जुटी थी, कोई राहत नहीं मिल रही थी। लोगों ने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते रोज बुधवार दोपहर को अधिकतम पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









