भाई-बहन के झगड़े में पड़ोसी की हत्या
Apr 15 2021
ग्वालियर। बहन-भाई के झगड़े में बीच बचाव करने की कीमत पड़ोसी को जान देकर चुकानी पड़ी। शराब के नशे में सिरफिरा भाई बहन को पीट रहा था। वह बचने के लिए पड़ोसी के घर की तरफ भागी, जब पड़ोसी ने बचाने का प्रयास किया तो सिरफिरे ने उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सालपुरा पनिहार की है। घटना के बाद हमलावर भाग गया। घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पनिहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पनिहार थाना क्षेत्र के सालपुरा निवासी 34 वर्षीय गोपाल कुशवाह पुत्र जोगीराम कुशवाह किसान है। यहां वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। वह अपने घर पर खाना खा रहे थे, तभी बाहर से शोर आ रहा था। शोर क्यों हो रहा है यह देखने के लिए उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि पास ही रहने वाले विष्णु बाल्मीक व उसकी बहन आशा दौड़ते हुए उसके घर पहुंचे और बचाने की गुहार लगाई। विष्णु और आशा के पीछे ही उनका सिरफिरा भाई राकेश उर्फ शाका नशे में धुत गालियां देता हुआ आ गया। वह आशा की मारपीट करने लगा। घर में हो रही मारपीट को देखकर गोपाल ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी उससे भिड़ गया और उसकी भी मारपीट पर उतर आया। जब गोपाल ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो सिरफिरे युवक ने कमर से कट्टा निकाल कर गोपाल के सीने में गोली मार दी। गोली सीधे गोपाल के सीने में लगकर आर-पार निकल गई और वह वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन वहां पर पहुंचे तो आरोपी कट्टा लहराता हुआ भाग गया। घायल गोपाल को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोपाल का आरोपी शाका से कोई विवाद नहीं था। वह तो पड़ोसी के घरेलु झगड़े में बीच बचाव कर रहा था। वह भी उस समय जब पड़ोसी खुद उसके घर मदद मांगने पहुंचे थे। पर नशे में धुत आरोपी ने उस पर ही अपना पूरा गुस्सा उतारते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके घर तथा अन्य रिश्तेदारों के यहां दबिश दी है, लेकिन वह फरार है। पर उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। हत्या के बाद सालपुरा में तनाव है और पुलिस नजर रखे हुए हैं।े
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









