स्टेट प्लेन से रेमडेसिविर वैैैक्सीन के 19 बाक्स आए ग्वालियर
Apr 15 2021
ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय समूह को रेमडिसिविर इंजेक्शन के 19 बॉक्स प्राप्त हुए हैं। इन बॉक्सों को एयरपोर्ट पर जयारोग्य चिकित्सालय समूह के सेन्ट्रल मेडिसिन स्टोर इंचार्ज डॉ.देवेन्द्र सिंह कुशवाह ने रिसीव किया। तथा सुरक्षित तरीके से स्टोर में रखवा दिए हैं।
जयारोग्य चिकित्सालय समूह के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ.आरकेएस धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसएन अयंगर के प्रयासों से जयारोग्य चिकित्सालय समूह को रेमडिसिविर इंजेक्शन के 19 बॉक्स प्राप्त हुए हैं। इन बॉक्सों को रिसीव ग्वालियर एयरपोर्ट पर जयारोग्य चिकित्सालय समूह के सेन्ट्रल मेडिसिन स्टोर इंचार्ज डॉ.देवेन्द्र सिंह कुशवाह ने किया। डॉ.धाकड़ ने जयारोग्य चिकित्सालय समूह को रेमडिसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिष्ठाता को धन्यावाद ज्ञापित किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









