ग्वालियर से कोरोना कफ्र्यू में बाजार रहे बंद
Apr 15 2021
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण की चेन को ब्रेक करने गुरुवार से अगले 7 दिन के लिए कोरोना कफ्र्यू लागू हो गया है, लेकिन सड़कों पर इसका असर सुबह-सुबह तो देखने को नहीं मिला है। दूध, सब्जी के लिए दी गई छूट की आड़ में सैकड़ों लोग सड़कों पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के निकल आए। बाजारों में बंद दुकानों के बाद भी चहल-पहल दिखाई दी। इतना ही नहीं मुरार, ग्वालियर और बाड़ा के वह स्थान जहां हर दिन सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में जुटते हैँ वहां भीड़ लगी रही। सुबह 6 से 10 बजे तक छूट थी, लेकिन 10 बजते ही पुलिस सड़कों पर निकल आई। पुलिस ने दूध-सब्जी की आड़ में खुली दुकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। 30 मिनट में पूरे बाजार पुलिस ने बंद करा दिए। दो जून की रोटी के लिए काम की तलाश में लौटे मजदूरों को काम के बिना निराश ही घर लौटना पड़ा।
ग्वालियर में हर दिन के साथ कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। यही कारण है कि वीकेंड कफ्र्यू के बाद अब 7 दिन का कोरोना कफ्र्यू लगाया गया है। गुरुवार सुबह 6 बजे से कोरोना कफ्र्यू लागू हो गया था, लेकिन सुबह 10 बजे तक दूध, ब्रेड, टोस्ट और सब्जी के लिए छूट दी गई थी। इस छूट की आड़ में सुबह से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल नजर आई। पुलिस थी, लेकिन सख्ती नहीं कर रही थी। लोग बेपरवाह सड़कों पर बिना मास्क, सोशल डिस्टेंस के घूमते नजर आए। बाजारों में सुबह से ही दूध, किराना की दुकान खुली थीं।
10 बजते ही सख्त हुई पुलिस, बाजार बंद
जैसे ही गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस सड़कों पर निकल आई। मुरार, ग्वालियर व लश्कर को बाजारों में एसडीएम, सीएसपी अपनी-अपनी टीमों के साथ घूमते हुए नजर आए और कार्रवाई शुरू कर दी। सिर्फ 30 मिनट लगे और बाजार पूरी तरह बंद हो गए। कुछ ही देर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद चौराहों और नाकों पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी।
बिना कारण सड़कों पर घूमने वालों को सिखाया सबक
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चेक करने के लिए एसपी ग्वालियर अमित सांघी खुद सड़कों पर निकले। उनके राउंड पर निकलते ही पूरे शहर में पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई। जो बिना कारण सड़कों पर घूमते नजर आए उन पर सख्ती से कार्रवाई की गई। लोगों से जुर्माना वसूला गया। कुछ को हिरासत में लेकर थाने तक पहुंचाया गया। कुछ ने वैक्सीन लगवाने जाने तो किसी ने अस्पताल जाने का बहाना बनाया, लेकिन पुलिस से नहीं बच सके।
परिवहन की छूट थी, लेकिन बंद कराई टेंपो
कोरोना कफ्र्यू के दौरान परिवहन में छूट थी। इसमें बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने-जाने वाले नागरिक के लिए टैक्सी व टेंपो और ऑटो चलने थे, लेकिन पुलिस ने 10 बजे के बाद टेंपो भी बंद करा दिए। चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों को यह नहीं पता था कि टेंपो और ऑटो को परिवहन की छूट है। जब अफसरों ने समझाया तो वापस सवारी वाहनों को निकलने दिया गया।
10 केन्द्र पर मिली सब्जी, रही भीड़
ग्वालियर शहर में ऐसे 10 विक्रय केन्द्र निर्धारित किए गए हैं जहां सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे तक किसान, सेमी होलसेलर, फुटकर विक्रेताओं एवं चलित हाथ ठेले वालों को सब्जी का विक्रय कर सकें, लेकिन सुबह यहां शहर को लोग पहुंच गए और सब्जी मंडी में भीड़ रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









