नवरात्रि के पहले दिन किया पौधरोपण
Apr 14 2021
ग्वालियर। थ्री पाल सिस्टर द्वारा चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन राम मंदिर स्थित शिवाजी पार्क पर वृक्षारोपण किया गया एवं माता की पूजा कर उनसे आगे आने वाले नव वर्ष के लिए मंगल कामना की इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सभी को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को अपने आसपास भी वृक्षारोपण करना चाहिए एवं स्व'छता बनाए रखनी चाहिए श्रीमती सोनल पाल ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों मैं प्रत्येक दिन वृक्षारोपण कर नवरात्रों का त्योहार मनाया जाएगा।
वृक्षारोपण में विभिन्न प्रकार की औषधियों के पौधे लगाए गए जिसमें सपना पाल जी द्वारा डायबिटीज के लिए एक प्रकार की औषधि के बारे में जानकारी दी गई एवं सार्वजनिक रूप से वह वृक्ष लगाया गया जिससे पार्क में आए हुए सभी डायबिटिक लोगों को लाभ पहुंच सके इसी के साथ श्रीमती संगीता पाल द्वारा स्वच्छता को बनाए रखने एवं हरियाली को बढ़ाने का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया जिस में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद शाखा समर्पण से गिरीश अग्रवाल, कर्तव्यजन सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शैलजा शर्मा, सुनील गौतम, श्रीमती आरती गौतम, हिमांशी पाल, गंगाराम कुशवाह, उपस्थित रहे, संगीता पाल, सोनल पाल, सपना पाल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









