स्मार्ट सिटी का कंट्रोल कमांड सेंटर कोरोना महामारी में निभा रहा है अपनी अहम भूमिका
Apr 14 2021
ग्वालियर। पूरे विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। तो वही ग्वालियर में भी जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ समूचे शहर पर इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये हाई अलर्ट पर है, स्मार्ट सिटी के मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और ज़रूरी आपदा प्रबंधन करने बावत कंट्रोल सेंटर के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी औऱ स्मार्ट सिटी का कंट्रोल कमांड सेंटर इस वैश्विक महामारी में शुरुआत से ही अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन कर रहा है औऱ कंट्रोल कमांड सेंटर का प्रभावी तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में उपयोग किया जा रहा है। अब जबकि एक बार फिर से जिले में कोरोना संक्रमण की दर बढ रही है ऐसे में कंट्रोल कमांड सेंटर की उपयोगिता मह्तवपूर्ण हो जाती है।
श्रीमती सिंह नें बताया कि कोरोना संक्रमित एवं संदिग्ध मरीजों को आपात स्थिति में मदद मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर में स्थापित विशेष फोन नम्बर भी काफी मददगार साबित हो रहे है। हेल्पलाईन सेवा के माध्यम से आज दिनांक तक 88132 लोग मदद प्राप्त कर चुके हैं। वही व्हाटसअप विडियोकाँल द्वारा आज दिनांक तक 22099 लोगो को चिकित्सीय परामर्श दिया जा चुका है, वही हेल्पलाईन सेवा से मरीजो को होम आइसोलेशन से अस्पताल शिप्ट करने में कमांड कंट्रोल सेंटर की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा कंटेंमेंट जोन इत्यादी बनाये जाने में भी कंट्रोल कमांड सेंटर शुरुआत से अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन कर रहा है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बने वार रूम का उपयोग कोरोना वायरस कोविड-19 से जुड़ी जानकारियों को जुटाने और हर वक्त उसे अपडेट करने के लिए किया जा रहा है।
श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि कमांड सेंटर पर उपलब्ध कराये गये डेटा के आधार पर उचित कार्यवाही के लिये कंट्रोल कमांड सेंटर से दिशानिर्देश प्राप्त कर संबंधित इंसिडेंट कमांडर द्वारा कार्यवाही की जाती है। कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी के कमाण्ड सेंटर में 5 हैल्पलाइन नम्बर 0751-2646605, 2646606, 2646607 एवं 2646608, 2646609 व एक वॉट्सएप चिकित्सकीय परामर्श नम्बर 7089003193 भी संचालित है। जिन पर काँल करके कोरोना से सम्बंधित ज़रूरी जानकारी, सूचना और सहायता प्राप्त की जा सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









