लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भारी भीड , लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी में कोरोना नियमों का बना मजाक
Apr 14 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में सात दिन के लॉकडाउन से पहले शहर के सभी बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ आई जिससे कोरोना नियमों की जमकर धज्जियंा उड़ती दिखाईं दीं लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी में तो यह हालात रहे कि यहंा पैर रखने को भी जगह नहीं थी और ज्यादातर लोग बिना मॉस्क यहंा घूमते नजर आए।
जिले में गुरूवार 15 अप्रैल से 7 दिन का कोरोना कफ्र्यू लग रहा है। ऐसे में बुधवार को लक्ष्मीगंज मंडी में सब्जी लेने वाले लोगों ने कोरोना नियमों का जमकर उल्लंघन किया। सुबह मंडी में इस भयानक भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था कि अगर कोई इस भीड़ में संक्रमित व्यक्ति निकल आया तो शहर में कोरोना विस्फोट हो सकता है। सब्जी मंडी में सबसे अधिक भीड़ इसलिए थी, क्योंकि जिला प्रशासन ने आज से 7 दिन का शहर में पूरा कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि शहर में आज गुरूवार से 7 दिन का कफ्र्यू लगाया जा रहा है जिसमें शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे। शहर में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की सेवाएं चालू रहेगी। बस यही कारण है कि लोगों में डर का माहौल है। सात दिन का कफ्र्यू बाद में आगे तक ना बढ़ जाए इसलिए लोग स्टॉक में सब्जी और राशन खरीद रहे हैं। यही वजह है कि बुधवार सुबह से ही बाजारों और सब्जी मंडी में काफी भीड़ देखी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









