महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा का जलाया पुतला
Apr 13 2021
ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ब्लॉक कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के द्वारा महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुतले दहन किए गए।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीष सिकरवार, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, 15 ग्वालियर विधानसभा के लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदोरिया ने किलागेट पर, 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर ने इंदरगंज चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा का पुतला दहन में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण खाना, खाना भी मुश्किल होगया है, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो से अब वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया हे, हर परिवार में दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुंए मंहगाई की बुंलदियो पर पहुचं गई है, क्योंकि दाल, चावल, आटा, तेल, दूध, सजीयां, मसाले मंहगाई के कारण खरीदने में घर परिवार का बजट बिगड़ गया है, और वाहन चालको को वाहन चलाने में अब बहुत मुश्किल होने लगी है, पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहन के चालको को भी मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









