जीवाजी विश्वविद्यालय ने टीका उत्सव के तहत निकाली कार-रैली
Apr 13 2021
ग्वालियर। कोविद की रोकथाम के लिए देशभर के साथ- साथ पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे टीका उत्सव के क्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय में एक कार रैली का आयोजन किया गया। जेयू के टीचर्स व अधिकारीगणों की करीब 40 से अधिक कारें इस रैली में शामिल हुईं। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में यह रैली जेयू के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर एजी ऑफिस पुल होते हुए दौलतगंज के रास्ते से बाड़े पर पहुंची, जहां से सराफा होते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर पर आकर समाप्त हुई। इसमें रेटर प्रो. उमेश होलानी, कुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, प्रॉटर डॉ. हरेंद्र शर्मा, डीएसडल्यू प्रो. एसके द्विवेदी सहित प्रो. अविनाश तिवारी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. निमिशा जादौन, डॉ. साधना श्रीवास्तव, ईसी मेंबर डॉ. शिवेंद्र सिंह राठौड़, वीरेंद्र गुर्जर सहित अन्य शिक्षक व अधिकारीगण मौजूद रहे। इससे पूर्व कोविद टीकाकरण के संबंध में ही जीवाजी विश्वविद्यालय के टंडन हॉल में एक मीटिंग हुई।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में जेयू द्वारा कोविद की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण सहित अन्य अभियानों पर चर्चा हुई। बैठक में कृषि विश्वविद्यालय और संगीत व कला विश्वविद्यालय के पूरे स्टाफ का टीकाकरण जेयू के स्वास्थ्य केंद्र पर कराने की बात हुई। चर्चा में कहा गया कि जेयू द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से ईच वन वैसीनेट वन के तहत हर व्यक्ति का टीकाकरण संबंधी कार्य किया जाए। मीटिंग में कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी, कुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एसके द्विवेदी, प्रॉटर डॉ. हरेंद्र शर्मा, डीआर डॉ. आईके मंसूरी और एनएसएस समन्वयक डॉ. रविकांत अदालतवाले आदि मौजूद रहे। बताया गया कि जेयू द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से च् ईच वन सेव वनज् के अंतर्गत लोगों के लिए आवश्यकतानुसार उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके तहत आयूष बूस्टर व ऐलोपेथिक बूस्टर दवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह भी कहा गया कि डिस्ट्रीयूशन ऑफ मास्क एंड सेनिटाइजर के तहत दो लीटर सेनिटाइजर व मास्क का वितरण सभी विभागों को किया जा रहा है।
टीकाकरण उत्सव के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के स्वयंसेवियों द्वारा 162 वृद्धों को टीकाकरण कराकर ई-रिशा द्वारा घर वापस छोड़ा गया। इसके साथ ही गांवों में रहने वाले 45 के ऊपर के लोगों के टीकाकरण को सफल बनाने के लिए बस की सुविधा उपलध कराई जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









