रिटायर्ड आईएएस ने प्रधानमंत्री मोदी का उड़ाया मजाक
Apr 13 2021
ग्वालियर। रिटायर्ड आईएएस अखिलेंदु अजरिया ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने आसाराम बाबू के गेटअप से मिलता जुलता प्रधानमंत्री का एक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है। साथ ही लिखा है कि "चाचा ये आसाराम नहीं है" झांसाराम है। सोमवार शाम को यह पोस्ट उन्होंने अपने वॉल पर अपलोड किया, लेकिन कुछ ही घंटों में इस पर आए कमेंट्स के बाद उन्होंने तत्काल इसे हटा लिया है। पर इस पोस्ट पर भाजपा ने एक्शन लिया है। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक यश शर्मा ने इस मामले में एक लिखित शिकायत एसपी ग्वालियर अमित सांघी से की है। हालांकि इस मामले में रिटायर्ड आईएएस ने अपनी गलती मानते हुए खेद जताया है।
भाजपा के प्रदेश सह संयोजक यश शर्मा ने एसपी ग्वालियर अमित सांघी को की गई लिखित शिकायत के में बताया है कि सोमवार दोपहर को जब वह सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट चेक कर रहे थे तभी उनकी नजर रिटायर्ड आईएएस अखिलेंदु अरजरिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पड़ी। उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया था। जिसके एक भाग में पूर्व कथा वाचक आसाराम बाबू और अगले भाग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगभग एक सामान्य हुलिया का फोटो था। यहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को झांसाराम लिखा है। साथ ही देश को झांसे में डालने जैसे शब्दों का उपयोग किया है। देश के प्रधानमंत्री का नाम और फोटो जिस आसाराम के साथ जोड़ा गया है उन पर दुष्कर्म और हत्या जैसे जुर्म का आरोप है। इससे देश के प्रधानमंत्री की गरिमा धूमिल हुई है। जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते मानिसक आघात पहुंचा रही है। इसलिए रिटायर्ड आईएएस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
क्या लिखा था पोस्ट में?
रिटायर्ड आईएएस पोस्ट के ऊपर एक शायरी लिखी है, लेकिन फोटो के नीचे लिखते हैं कि "पड़ोस में रहने वाले चाचा टीवी देखते हुए पूछने लगे, बेटा यह आसाराम कब जेल से छूट गया?, बड़ी मुश्किल से यकीन दिलाया कि चाचा ये आसाराम नहीं है, झांसाराम है!"
दो बार नगर निगम कमिश्नर रहे हैं अखिलेंदु
प्रधानमंत्री के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले रिटायर्ड आईएएस अखिलेंदु अरजरिया की क्षवि तेज तर्रार आईएएस में रही है। वह ग्वालियर में दो बार नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। साथ ही दो बार एडीएम भी रहे हैं।
जब रिटायर्ड आईएएस के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया में धमाल मचा तो उनको कई तरह के कमेंट्स आए। इस पर उन्होंने भी कुछ ही समय में अपनी गलती का अहसास करते हुए इस पोस्ट को हटा दिया। पर इतने समय में तो यह हजारों लोगों के बीच वायरल हो चुका था।
मेरा मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था
मैंने तो ऐसे ही पोस्ट डाला था। मेरा मकसद किसी भी व्यक्ति या पार्टी को ठेस पहुंचाना नहीं था। जब मुझे कई लोगों को कमेंट आए कि आप को इस तरह के पोस्ट शोभा नहीं देते हैं तो मुझे भी इस बात का अहसास हुआ। मैंने तत्काल वह पोस्ट हटा दी। इसके लिए मुझे खेद है।
अखिलेंदु अरजरिया रिटायर्ड आईएएस
इस मामले में शिकायत की गई है, लेकिन पता लगा है कि रिटायर्ड आईएएस ने इस मामले में भाजपा के पदाधिकारियों से बात कर खेद जताया है। इसके बाद मामले में ज्यादा कुछ नहीं बचता है।
अमित सांघी, एसपी ग्वालियर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









