जीवाजी विश्वविद्यालय में बन रही फर्जी मार्कशीट को लेकर अभाविप ने किया प्रदर्शन

Apr 13 2021

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ग्वालियर महानगर द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय में बनी एक फर्जी मार्कशीट को लेकर प्रदर्शन किया गया।
सुबह 10 बजे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे व विश्वविद्यालय के अधिकारीयों और कर्मचारियों के समय पर उपस्थित नहीं हो पाने की रिकॉर्डिंग की व फोटो लेना प्रारंभ साथ ही मास्क ना पहन के आने वाले मास्क भी वितरित करना शुरू कर दिए व अन्य अधिकारी कर्मचारीयों से यह निवेदन भी किया कि वह समय पर उपस्थित हो। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक फर्जी मार्कशीट का खुलासा किया वह मार्कशीट सेकंड सेमेस्टर की थी जो जून 2018 में बनाई गई थी। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में 2 घंटे तक बैठे रहे तब तक कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया और बार-बार मीटिंग का हवाला देकर वह अपना मुंह छुपाते रहे। 
जब विश्वविद्यालय के कुछ प्रमुख अधिकारी मिलने आए और उन्होंने मार्कशीट देखी तो वह घबरा गए और यह भी कहने लगे कि मार्कशीट हमारे विश्वविद्यालय में प्रिंट हुई ही नहीं है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जब उनसे यह कहा कि आप इस मार्कशीट पर जो सीरियल क्रमांक दिया हुआ है विश्वविद्यालय के प्रमुख कर्मचारियों को निर्धारित किया जाता है आप उसकी जांच करवाएं। उक्त जानकारी अनमोल व्यास महानगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दी।