घर छोडऩे के बहाने बुलाया और कर दी मारपीट, मौत
Apr 13 2021
ग्वालियर। विश्व विद्यालय थाना क्षेत्रअन्तर्गत एक युवक को उसके दोस्त ने घर छोडऩे के बहाने बुलाया और उसे घायल अवस्था में आरोग्यधाम अस्पताल के पास छोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसने उपचार के दौरानदम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जीतू वर्मा पुत्र मनीराम वर्मा निवासी विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र को उसके दोस्त ने फोन कर घर छोडऩे के लिए बुलाया। जीतू उसे छोडऩे के लिए गया और जब काफी समय तक नहीं आया तो परिजन ने मोबाइल लगाया लेकिन मोबाइल भी नहीं लगा। तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसे खोजने के लिए परिजन निकले तो जीतू घायल अव्स्था में सिटीसेंटर स्थित आरोग्य धाम के पास पड़ा मिला। परिजन उसे उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









