मेरा वार्ड मेरा अभिमान: मॉस्क बांटकर दो गज दूरी रखने का दिया संदेश

Apr 13 2021

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव के बीच सामाजिक संस्थाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए नियमों का पालन करने की अपनी करने के साथ मॉस्क वितरण किया जा रहा है। सुबह 7.30 से 8.30 तक महाराज बाड़ा पर मेरा ग्वालियर नम्बर वन इस बार हमारी बारी सभी वार्डों के सहयोग की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम मेरा वार्ड मेरा अभिमान में स्वच्छ्ता, सुरक्षा, सतर्कता ही बचाव है। दो गज दूरी मास्क है जरूरी। क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया का स्वच्छ्ता सतर्कता संदेश फेरी वार्ड 43,44,35 में चलित जागरूकता संदेश मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण क्लीन इंडिया की ओर से किया गया।  क्लीन इंडिया कि टीम के साथ जैन महिला परिषद ने भी अपनी भागीदारी की इस चलित जागरूकता संदेश का समापन भारत विकास परिषद की ओर से रोजाना महाराज बाड़े पर किये जाने वाले 2 मिनट राष्ट्र के नाम जनगण मन राष्ट्रगान को समर्पित में टीम ने अपनी भागीदारी दिखाई। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, क्लीन इंडिया की आयोजक रूप्रीति झा, ग्रीन इंडिया के रोहित उपाध्याय, जैन महिला परिषद अध्यक्ष के साथ सभी मंडल तथा भारत विकास परिषद सदस्य प्रेम शंकर, हेमंत अग्रवाल मौजूद रहे।