घट स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव शुरू भक्तों ने की मां की आराधना
Apr 13 2021
ग्वालियर। घट स्थापना के साथ नौदिवसीय नवरात्र महोत्सव मंगलवार से प्रारंभ हो गया। हालांकि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों पर आमजन का जाना प्रतिबंधित कर दिया है बाबजूद इसके सुबह से माता मंदिरों पर भक्तों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया और भक्तों ने मां की आराधना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंगलवार से शहर में आदिशक्ति मां के नवरात्रे प्रारंभ हो गए है। सुबह से ही शहरा के प्रमुख माता मंदिरों मांडरे की माता, करौली माता मंदिर, पहाड़ावाली माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, वैष्णौदेवी माता मंदिर आदि मंदिरों पर भक्तों ने पहुंचकर मां की आराधना की और घर-परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मंदिरों पर आमजन की आवाजाही पर रोक लगा दी है और मंदिरों में केवल पुजारी और मंदिर से जुड़े लोगों को ही प्रवेश दिये जाने के निर्देश किए। बाबजूद इसके मंगलवार सुबह-सुबह लोग मंदिरों पर पहुंचे। कुछ मंदिरों पर ताले लटके मिले लेकिन कुछ मंदिरों पर भक्तों की आवाजाही दिखी और लोगों ने मां की आराधना की। सभी भक्तों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मां की आराधना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









