युवती ने जान देने किले से लगाई छलांग , पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई युवती की जान

Apr 13 2021

ग्वालियर। ग्वालियर में किले से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। किस्मत से युवती किले और तलहटी के बीच झाडिय़ों में अटक गई। करीब 30 मिनट तक युवती वहां फंसी रही। पुलिस ने समय पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और झाडिय़ों से युवती को सुरक्षित निकाला। चोट लगने से युवती बेहोश है। उसे तत्काल जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवक क्यों किले से कूदकर खुदकुशी करना चाहती थी इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दअरसल शहर के बिरला नगर निवासी एक 19 वर्षीय आकृति ने ग्वालियर थाना क्षेत्र में आने वाले सेवा नगर स्थित किले की दीवार से सोमवार शाम को छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। किले की दीवार से छलांग लगाने के बाद युवती के किले की तलहटी में बनी झाडिय़ों में फंस गई। जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन इस घटना के दौरान युवती घायल हो गई। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एफआरव्ही-4 (फर्स्ट रिस्पोंस व्हीकल) पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने रेस्क्यू कर युवती की जान बचाते हुए जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। युवती ने पुलिस के अधिकारियों को बताया कि वह किले पर घूमने गई हुई थी जहां उसका पैर फिसलने पर वह किले से गिर गई थी। वहीं पुलिस को इस कहानी पर संदेह हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में एएसआई ग्वालियर थाना जवाहर सिंह पटेल ने बताया कि किले से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जहां कूदने के दौरान युवती किले की तलहटी की झाडिय़ों में फस गई। जिससे उसकी जान बच गई। मामले की छानबीन की जा रही है।