कोरोना संक्रमण फैलने पर बीट प्रभारी की भी होगी जिम्मेदारी-आईजी
Apr 13 2021
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण की स्पीड कम करने और संक्रमण चेन तोडऩे के लिए अब पुलिस और सख्त नजर आएगी। यह इशारा मंगलवार सुबह पुलिस कन्ट्रोल रूम में आईजी ग्वालियर अविनाश शर्मा ने दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन इलाकों में कोरोना संक्रमण ज्यादा फैलेगा उस क्षेत्र के बीट प्रभारी और थाना प्रभारी भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। क्योंकि उन्होंने समय पर अपनी बीट में निगरानी नहीं की और भीड़ एकत्रित होने दी। आईजी बोले हैं यह लोगों की जिंदगी का सवाल है और पुलिस को फ्रंट में रह कर लोगों को बचाना है। बैठक में स्क्क अमित सांघी सभी ्रस्क्क ,ष्टस्क्क व स्ष्ठह्रक्क के साथ थाना प्रभारी मौजूद रहे।
कंटेनमेंट जोन में करें सख्ती
आईजी ग्वालियर ने पुलिस अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके बाद भी लोग वहां आ जा रहे हैं। अंदर के लोग बाहर घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि ऐसे लोगों को दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ न करने दें। कंटेनमेंट जोन और उसके आसपास सख्त पहरा हो। कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। क्योंकि यहां जरा सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। कंटेनमेंट जोन से सिर्फ मेडिकल या अति आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही आने और जाने दिया जाए।
बाहर से आने वालों की सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है
बाहर से आकर शहर में संक्रमण ना फैले इसे रोकने के लिए अब जो भी संदिग्ध मिलेगा, उसका सैंपल अब स्टेशन पर ही लिया जाएगा और उसकी पूरी हिस्ट्री भी स्टेशन पर ही दर्ज की जाएगी। साथ ही शहर के नाकों पर भी पुलिस सख्ती बरते। बाहर से आने वाले बाहरों को पूरा चेक करने के बाद ही आगे जाने दिया जाए। जिससे यदि संक्रमित मिलता है तो तुरंत ही उसे आइसोलेशन में रखा जाए।
आईजी शर्मा ने कहा है कि जिन पुलिस कर्मियों को कैंसर, शुगर, दमा, बीपी व अन्य गंभीर बीमारी है उन्हें कोविड इलाका व अस्पताल से दूर रखा जाए। साथ ही इन स्थानों पर उन जवानों व अफसरों को लगाया जाए, जिनकी सेहत अच्छी है। साथ ही जवान व अफसर अब मास्क के साथ ही फेस शील्ड लेकर ही फील्ड में निकलेगे। जिससे वह संक्रमण की चपेट में ना आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









