छात्रा का अपहरण कर जबरदस्ती शादी और दुष्कर्म किया , आरोपी पकड़ा

Apr 13 2021

ग्वालियर। हजीरा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर दस महीने से उसके चंगुल में फंसी एक नाबालिग छात्रा को मुक्त कराया है। आरोपी ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उससे जबरदस्ती शादी की थी। वहीं जबरदस्ती शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किया और कई महीनों तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा। नाबालिग के पिता ने इसकी शिकायत हजीरा थाना में की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दअरसल हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के पडोस में रहने वाले सागर सेन ने 10 महीने पहले बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। वह उसे अपने साथ डबरा ले गया था। जहां आरोपी ने उसे बंधक बनाकर जबरदस्ती शादी कर ली और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अपने साथ रखा। छात्रा के लापता होने की शिकायत उसके पिता ने हजीरा थाना में की थी। वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही थी कि तभी पुलिस को सागर सेन की लोकेशन पता लगी। उसके बाद एक पुलिस की टीम डबरा दबिश देने पहुंची। दबिश के दौरान आरोपी सागर सेन पुलिस के हाथ लग गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर नाबालिग छात्रा को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
हजीरा थाना टीआई आलोक सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर जबरदस्ती शादी की थी। उससे जबरदस्ती शादी कर दुष्कर्म किया। कई महीनों तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।