साठ घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को खुले बाजार , उमड़ी खरीदारों की भीड़
Apr 12 2021
ग्वालियर। सोमवार को 60 घंटे के लॉकडाउन के बाद सभी बाजार खुले और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बाजार खुलने के साथ ही एक बार फिर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई यहां तक कि कई लोग तो बिना मास्क के बाजार में खरीदारी करते नजर आए। बाजार खुलते ही नवरात्र और रमजान की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमडऩे लगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी 41 इंसीडेंट कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखें। भीड़ नियंत्रित न होने पर ऐसे बाजार, गली-मोहल्लों में लॉकडाउन भी लगाने के अधिकार उन्हें दिए गएहैं। एसपी अमित सांघी का कहना है कि सुबह से बाजार में 700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का पालन कराएंगे। दौलतगंज, महाराज बाड़ा, माधौगंज, हजीरा चौराहा, नई सड़क, बारादरी चौराहा, शिंदे की छावनी। इन इलाकों में सोमवार को ट्रैफिक पॉइंट लगाया गया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कुल साठ घंटे की लॉकडाउन की अवधि आज समाप्त हो गई। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिलने लगी और लोगों ने सभी प्रमुख बाजारों में पहुंचकर नवरात्रि महोत्सव,रमजान और सहालग के सामान की खरीददारी की। इस दौरान अधिकांश लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूले और कई लोगों ने तो बिना मास्क के ही जमकर खरीदारी की। बाजारों में भ्ीाड़-भाड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने व मास्क ना लगाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए जगह-जगह खासकर उन बाजारों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा जहां पर भीड़-भाड़ अधिक रहती है। सुबह नौ बजे तक सभी प्रमुख बाजारों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जहां भी लोगों व व्यवसाईयों ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का प्रयास किया वहां पर पुलिस व प्रशासन की टीमों ने पहुंचकर ना सिर्फ चालानी कार्रवाई की बल्कि दुकान सील करने की भी कार्रवाई भी की गई। यहां यह बताना भी जरूरी है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों में भय है कि कहीं एक बार फिर से लंबे समय के लिए लॉकडाउन ना लग जाए और पहले की तरह लोगों को सभी सामान महंगे दामों में ना खरीदना पड़े। इसी कारण बाजारों में इन दिनों अच्छी-खासी भीड़ एकत्रित हो रही है। उधर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला कलेक्टर कौशलेन्द विक्रम सिंह ने सभी इंसीडेंट कमांडर को निर्देशित किया है कि जो भी कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करे उसके खिलाफ सख्त एशन लिया जाए और हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए व मास्क अनिवार्य रूप से लोग लगाएं।
चाय-नाश्ते की दुकान पर लगी भीड़
बाजार में छोटे से लेकर बड़ी चाय और नाश्ते की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। यहां बढ़ी तादाद में लोग आना शुरू हो गया है। चाय नाश्ते की दुकानों पर लोगों ने बिना कोरोना का भय और डर के लोग नजर आए। सुबह से ही भीड़ लगी रही। ना लोगों के चेहरे पर मास्क दिखे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
बसों में दिखे यात्री, ऑटो- रिक्शा चालकों का धंधा चमका
जिले में दो दिन का लॉक डाउन खत्म होते ही सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तर खोले गए। लोग, अपने-अपने काम से निकले। दो दिन बाद शहर में यात्री बढ़ी तादाद में निकले। सोमवार की सुबह से ही बसों में यात्रियों की भीड़ दिखी। दो दिन से शहर के बस स्टैंड सूने थे। बसें खाली ही रवाना हो रही थी। इस तरह शहर के ऑटो चालकों ने राहत की सांस ली। ऑटो और ई-रिक्शा चालक सुबह से सवारियों के लिए घरों से निकले। वे दो दिन बाद सवारियों को ढोकर धंधा करते हुए नजर आए।
एक दिन पहले का रिकार्ड तोड़ा, मिले 515 कोरोना संक्रमित
कोरोना का संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है और कोरोना ने एक दिन पहले बने अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया। शनिवार को जहां शहर में 477 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे वहीं रविवार को शहर में 515 कोरोना संक्रमित मरीज मिले जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना कितना घातक होता जा रहा है। हालांकि इतना सबकुछ होने के बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुनासिब समझ रहे और ना ही मास्क लगाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन भले ही चालानी कार्रवाई कर रहा है पर चालान कराने के बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर कोरोना को खुला आमंत्रण दे रहे हैं।
तीन वार्डों के कई क्षेत्रों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन
लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद शासन ने उन वार्ड जहां कोरोना संक्रमित ज्यादा मिले हैं वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। उन इलाकों में लॉकडाउन के सारे नियम मान्य होंगे। जहां 19 तक लॉकडाउन है वह इलाके इस प्रकार हैं।
वार्ड-29 में गोविंदपुरी ए,बी,सी,डी लॉक, हर्ष नगर, डीबी सिटी, सनवैली, कर्मचारी आवास निगम (महलगांव)
वार्ड-58 में पूर्व दिशा में रेलवे लाइन, दक्षिण दिशा में नीडम रोड, न्यू कमिश्नर कार्यालय, पश्चिम दिशा में साइंस कॉलेज, डॉ. तिवारी का निवास और आसपास का इलाका।
वार्ड-18 में दीनदयाल नगर का गेट नंबर-1 से 2 तक, यूनिपेच फैक्ट्री रोड, भगत सिंह नगर, कवि नगर, रचना नगर, वायु नगर, आदित्यपुरम, अभिनंदन वाटिका, से महाराजपुरा, कका विहार कॉलोनी व रसूलपुर तक।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









