निगम की दीनदयाल रसोई सेवा से लॉकडाउन में सबको मिल रहा है सस्ता भोजन
Apr 11 2021
ग्वालियर। कोरोना के संक्रमण के संकट के बीच चल रहे लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे, हर पेट में पंहुचे भोजन के उददेश्य को लेकर नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 1200 लोगों को 10 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें रोडवेज बस स्टेंड स्थित स्थाई दीनदयाल रसोई के साथ ही चलित रसोई सेवा के माध्यम से भी शहर के जरुरतमंद नागरिकों को विभिन्न 5 प्रमुख स्थानों पर जाकर गर्मागरम भोजन नगर निगम द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाता है।
नोडल अधिकारी दीनदयाल रसोई इंजीनियर रजनीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की योजनानुसार छोटे-छोटे कार्य करने वाले मजदूर व श्रमिकों को सस्ते में भरपेट भोजन मिले को लेकर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इस योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत नगर निगम द्वारा रोडवेज बस स्टेंड पर स्थाई दीनदयाल रसोई चलाई जा रही है। जिसमें बस स्टेन्ड पर आने वाले यात्रियों व बसों एवं स्टेन्ड पर कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए सस्ते में अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाता हैं जिसके तहत बस स्टेन्ड पर प्रतिदिन लगभग 600 नागरिकों को भोजन कराया जाता है।
चलित रसोई सेवा से 5 स्थानों पर भरता है 500 से अधिक लोगों का पेट
वहीं निगमायुक्त श्री वर्मा के निर्देशन में दीनदयाल रसोई द्वारा चलित रसोई भी प्रारंभ की गई है, जो कि प्रतिदिन निर्धारित समय पर निर्धारित विभिन्न 5 स्थानों पर पंहुचकर नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराती है। जिसमें महराज बाडे पर लगभग 150 से अधिक लोगों को एवं अन्य स्थानों पर भी लगभग 300 से अधिक लोगों को भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जात है। इस प्रकार चलित रसेाई सेवा से प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक जरुरतमंद लोगों को गरम व स्वादिष्ट भोजन मिलता है। चलित रसोई प्रतिदिन महाराज बाडे पर सुबह 10 बजे से 11.00 बजे तक, जेएएच हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे से 12.15 बजे तक, मुरार हॉस्पिटल में दोपहर 1 बजे से 2.00 बजे तक, हजीरा इंटक मैदान के पास दोपहर 2.15 बजे से 3.15 बजे तक एवं हाकर्स जोन पिंटो पार्क पर दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक उपलब्ध होकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है।
इसके साथ ही राजपायगा रोड एवं झांसी रोड बस स्टेन्ड पर भी दीनदयाल रसोई से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









