मैट्रिमोनियल वेबसाइट से ठगी, सरगना महिला समेत दो को दबोचा
Apr 11 2021
ग्वालियर। मैट्रिमोनियल वेबसाइट की मदद से पढ़े-लिखे व कुंवारे डॉक्टर, इंजीनियर को परफेक्ट पार्टनर दिलाने का भरोसा दिलाकर लाखों रुपए ठगने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठगों में एक महिला है, जो गिरोह की मास्टर माइंड है। यह स्हृश्व॥क्च्रहृष्ठ॥्रहृ.ष्टह्ररू नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों को कुछ लड़के-लड़कियों के प्रोफाइल भेजकर उन्हें फंसाते थे। इसके बाद उनसे रजिस्ट्रेशन व अन्य सोर्स के नाम से रुपए ठगते हैं। इन्हें इंदौर से पकड़कर पुलिस लाई है। हाल में ग्वालियर की एक महिला डॉक्टर को वेबसाइट के जरिए ठगा गया था।
कुछ दिन पहले लोहिया बाजार निवासी डॉ. सुरभि जैन को रिया जैन नाम की महिला का फोन आया था। उसने डॉक्टर को उसके हिसाब से परफेक्ट मैच कराने की बात कही थी। साथ ही, डॉक्टर के मोबाइल पर कुछ डॉक्टर लड़कों के प्रोफाइल भेजकर झांसे में लिया। इसके बाद महिला ने रिश्ता कराने से पहले स्हृश्व॥क्च्रहृष्ठ॥्रहृ.ष्टह्ररू वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए कहा। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 11 हजार रुपए ठग लिए थे। इसके बाद भी यह लोग कई तरह की फीस मांग रहे थे, लेकिन अच्छा रिश्ता नहीं दिखाया। जिस पर महिला डॉक्टर ने एसपी ग्वालियर को मामले की सूचना दी।
क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज करने के बाद जानकारी जुटाई गई। जिन नंबर से कॉल आया था, उनको ट्रैस किया गया। क्राइम ब्रांच इंदौर के विजय नगर एरिया में पहुंच गई। वहां पता लगा कि इस मैट्रिमोनियल वेबसाइट को एक महिला चला रही है। उसे इंदौर के बदमाश ने डेवलप किया है। यह दूसरी वेबसाइट से डेटा चोरी कर कस्टमर को सिलेक्ट कर जाल में फंसाते थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रिया जैन और साथी को वहां से गिरफ्तार किया है। साथ ही, उनको लेकर ग्वालियर आ गई हैं। दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया है।
फर्जी नाम, पते पर लेते थे सिमकार्ड, करते थे कॉल
पकड़े गए ठगों से पूछताछ में पता लगा है, अभी तक वह 100 से ज्यादा लोगों को ठग चुके हैं। उनके खातों में लाखों रुपए होने का भी पता लगा है। उनके पास से पुलिस को 20 मोबाइल, 10 सिम कार्ड मिले हैं। हर कस्टमर के लिए वह नया नंबर लेते थे। सभी सिमकार्ड फर्जी नाम, पता व दस्तावेज पर लिए गए हैं। पुलिस पता लगा है कि इस रैकेट में इनके साथ और कौन-कौन हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









