स्वीट वूमेन्स क्लब ने पंछियों के लिये की दाने-पानी की ब्यवस्था

Apr 10 2021

ग्वालियर। गर्मी की शुरुआत होते ही स्वीट वुमेन क्लब की तरफ से पंछियो के लिये भोजन पानी की ब्यवस्था की गई। लेडिज पार्क और रोकडिया सरकार मन्दिर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमति रेखा बंसल नेे आयोजन किया जहां सभी क्लब की महिलाओ ने अपनी हस्तकला का प्रदर्शन करते हुए सुन्दर सुन्दर बर्ड फीडर बनाए और किसी ने पंछियो के लिये पानी के डिजाईनर पात्र बनाए और पानी भर कर अपने अपने हाथो से बृक्ष की टहनियो पर छाव देख लर टाँगे। और किसी ने वेस्ट मटेरियल से दाना डालने के बॉक्स तैयार किये, उसमे पंछियो के लिये दाना भर भर के जगह जगह टाँगे। जो देखने मे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे इस तरह से बहुत ही उमंग के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। क्लब के सदस्यो मे ममता, रश्मि, चंचल, नेहा पारिक, दिव्या, अंजू, अमृता, सुजाता और भी सदस्या शामिल रही। अध्यक्ष रेखा बंसल ने अपनी टीम की सभी महिलाओ के इस नेक काम मे सहयोग की दिल से सराहना की। और धर्म व संस्कृति से जुडे कार्यो में आगे भी जुडे रहने की बात कही।