लॉकडाउन के बीच पुलिस ने पकड़ी लाखों की स्मैक

Apr 10 2021

ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान शनिवार दोपहर में पुलिस ने दो लोगों के कब्जे से लाखों की स्मैक और एक पिस्टल बरामद की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस बल शनिवार दोपहर के समय नदीगेट पर चैकिंग कर रहा था तभी एक पल्सर बाइक और एक जुपीटर गाड़ी आती दिखी पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा तो भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने दोनों वाहनों को आरोपियों सहित दबोच लिया। खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की जब तलाशी ली तो उनके कजे से 46 ग्रा्रम स्मैक जिसकी कीमत पांच लाख रुपए बताई गई। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा राउन्ड, एक पल्सर बाइक और एक जुपीटर बरामद हुई है।
पुलिस के आला अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी हजीरा के हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं।