बाउण्ड्रीबॉल बनाने के लिये खोदा गया था गड्ढा उसमें गिरने से हुई मासूम की मौत

Apr 10 2021

ग्वालियर। खेत में खेल रहा 7 साल का मासूम पानी और मिट्टी से भरे गड्ढे में गिर गया। जब तक लोग उसे बचाने पहुंचते डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना सिरोल में डोंगरपुर के पास नैनागिरी मढैया गांव की है। जिस गड्ढे में मासूम की डूबने से हुई है उसे कुछ दिन पहले ही खेत की बाउंड्री बॉल बनाने के लए खोदा गया था, पर लापरवाही दिखाते हुए उसे बंद नहीं किया गया। दो दिन पहले ही उसमें पानी भर गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश था। वह खेत मालिक पर एफआईआर और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। पुलिस ने परिवार को किसी तरह समझाया और स्थिति संभाली।
हिम्मगढ़ निवासी 32 वर्षीय पोप सिंह मजदूर है। अभी वह ग्वालियर के सिरोल इलाके में डोंगरपुर के पास नैनागिरी मढ़ैया में जमीन मालिक राजू कुमार, दीपक कुमार की जमीन पर रखवाली करता था। वह अपने परिवार के साथ यहां रहता था। परिवार में पत्नी और दो बेटे 10 वर्षीय राजीव व 7 वर्षीय देव कुमार हैं। मां उसी खेत में काम कर रही थी। खेत के बीच में एक 12 से 15 फीट गहरा गड्ढा है जिसमें पानी भरा हुआ था। देव खेलते हुए गड्ढे के पास पहुंचा और उसका पैर फिसल गया। वह मिट्टी और पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा और चंद मिनट में गड्ढे में समा गया। पास ही बैठे कुछ लोगों ने घटना देखी तो बच्चे को बचाने आए। गांव के ही अरविंद और विक्रम ने गड्ढे में उतर कर उसे बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही टीआई सिरोल प्रीति भार्गव मौके पर पहुंच गई। घटना से गांव के लोग आक्रोशित थे। किसी तरह उन्होंने स्थिति को संभाला और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
जिस गढ्ढे में मासूम की डूबकर मोत हुई है और वह कुछ समय पूर्व उसी खेत की बाउण्ड्रऊी बॉल बनाने के लिये खोदा गया था। जब तक बाउण्ड्रीबॉल का काम चला उसमें पानी भरा जाता था। इसके बाद जब काम खत्म हो गया तो उसे ऐसे ही छोड़ दिया जबकि उसे मिट्टी से भरना चाहिये था। दो दिन र्पू पास के ही बोर से पानी लेकर गड्ढे को फिर से किसी ने भर दिया था।