चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन शहर भर में बांटेगा 2000 सकोरे

Apr 10 2021

 ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक संस्था के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रखी गई। इसमें ग्वालियर शहर में पडऩे वाली भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशु पक्षियों एवं राहगीरों सभी की चिंता करते हुए शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना पानी की समुचित करने का निर्णय लिया गया है इस हेतु संस्था द्वारा 2000 से अधिक सकोरे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घर घर जाकर वितरित किए जाएंगे. इसी के साथ-साथ सड़क और गली मोहल्लों में घूमने वाले पशुओं के लिए पानी की टंकियां रखी जाएंगी और सड़क पर चल रहे राहगीरों के लिए चिन्हित स्थानों पर प्याऊ का प्रबंध भी किया जाएगा. इन्हीं सब विचारों पर संस्था के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की. इस हेतु संस्था के सभी सदस्य अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे ऐसा विश्वास भी अध्यक्ष महोदय को दिलाया. संस्था ने शहर के सभी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया है कि वह भी इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण सहयोग संस्था को प्रदान करें। 
सकोरे वितरित करने का यह पुनीत कार्य गुड़ी पड़वा वाले दिन नई सड़क स्थित पहाड़ों वाली माता मंदिर से कन्या पूजन के उपरांत आरंभ किया जाएगा। बैठक में संस्था के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, युवा विंग के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,  जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव (डबरा) दीपक श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सौरव सक्सेना, बृजेश,  रवि अषठाना, दीपक सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।