मकान में लगी आग से एक महिला झुलसी , घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

Apr 09 2021

ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्रअन्तर्गत कमल सिंह का बाग स्थित एक मकान में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताविक कमल सिंह का बाग निवासी प्रभा कुशवाह के मकान में खाना बनाते समय आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आसपास के लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया तब तक घर-ग्रहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।