आवारा पशुओं को पकडऩे चलाया अभियान ,सड़कों पर घूमने वाले कई सांडों को गौशाला भिजवाया

Apr 09 2021

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं व सांडों को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में शहर में चलाए जा रहे आवारा पशुओं को पकडऩे के अभियान के दौरान शुक्रवार प्रात: से ही सिटी सेंटर क्षेत्र स्टेशन चौराहा एवं मान सिंह चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए निगम के अमले द्वारा अनेक सांडों को पकड़कर गौशाला भिजवाया गया। इसके साथ ही निगम द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। आवारा पशुओं की जानकारी के लिए नियम द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिस पर कोई भी नागरिक शहर में आवारा पशुओं की जानकारी दे सकता है।