घर में सो रही युवती को मारी गोली, हाथ में लगी . युवती अस्पताल में भर्ती
Apr 09 2021
ग्वालियर। मां के साथ सो रही एक युवती पर चार बदमाशों ने गला घोंटकर मारने का प्रयास किया, जब युवती की नींद खुली तो बदमाश भागते हुए गोली मार गए। गोली युवती को हाथ में कंधा और कोहनी के बीच में लगी है। घटना झांसी रोड मंशादेवी मंदिर के पास की है। बदमाशों ने महिला को घर सहित जलाने का प्रयास भी किया है, लेकिन गोली की आवाज से भीड़ एकत्रित हो गई तो हमलावर भाग गए। घटना के बाद घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने जिन हमलावरों के नाम बताए हैं उनमें से एक हमलावर की बहन ने घायल के भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झांसी रोड थाना क्षेत्र के मंशा देवी मंदिर के पास रहने वाली 24 वर्षीय अनुराधा पुत्री लाखन सिंह रात अपनी मां के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे उसके घर पर सूरज व शंकर अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने पहले अनुराधा का गला दबाने का प्रयास किया। दम घुटने लगा तो अनुराधा की नींद खुल गई। शोर मचाने का प्रयास किया तो चारों युवक भागने लगे और गोली मार दी। गोली युवती को कंधे और कोहनी के बीच में हाथ में लगी है।
गोली मारने के बाद सूरज, शंकर व उसके साथियों ने युवती के घर में आग लगा दी। गोली चलने और आग लगते ही आस-पास के लोग एकत्रित हुए तत्काल आग को बुझाया। घटना का पता चलते ही रात को पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुराधा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। अनुराधा खतरे से बाहर है। पुलिस ने अस्पताल में ही घायल के बयान लेने के बाद हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पता लगा है कि हमलावरों में जिस सूरज का नाम सामने आया है उसकी बहन का प्रेम-प्रसंग अनुराधा के भाई रामप्रकाश से था। सूरज की बहन ने रामप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में घायल युवती का भाई रामप्रकाश अभी जेल में है। काफी समय से उनके बीच में विवाद चल रहा है। अब पुलिस यह भी देख रही है कि यह घटना कहीं प्रायोजित तो नहीं हैं।
इस मामले में टीआई झांसी रोड मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावर अभी पकड़े नहीं गए हैं। पर जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









