सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Apr 08 2021
ग्वालियर। शहर काजी जनाब अदुल अजीज कादरी और मुख्ती मोहमद जफर नूरी ने एक संयुक्त ज्ञापन ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को दिया जिसमे यती नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा दिल्ली प्रेस लब में हमारे नबी पैगबरे इस्लाम मोहमद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में गुस्ताखी की है उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। संयुक्त ज्ञापन में शहर के आइमा हजरात समाजसेवी सभी लोग मौजूद थे सभी लोगों ने एक सुर में यती नरसिंहानंद के खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली धाराओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा आश्वासन दिया गया जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी और इससे मुस्लिम समुदाय को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्ती मोहमद जफर नूरी, शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, हाफिज़़ जाकिर हुसैन कादरी, हाफिज रफीक अहमद, हाफिज अदुल कादिर, हाफिज मज़हर, हाजी लियाक़त हुसैन, एडवोकेट मज़हर कुरेशी, समद क़ादरी, हाफिज नईम रज़ा, शहज़ाद खान, तहसीन आसिफ पठान, असलम नेताजी, हाफिज ताज रज़ा, हाफिज राशिद खान, हाफिज शाहिद मियां मदारी, खलील अहमद मंसूरी, महबूब भाई चैन वाले, अब्दुल सईद, अमजद अली शाह, यूसुफ अबास, हाफिज शाहिद रज़ा, आदिल रज़ा, नाजि़म खान, शाहनवाज़ खान और तमाम लोग मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









