कैंसर की मुक्त जांच शिविर का हुआ आयोजन

Apr 08 2021

ग्वालियर। एफपीएआई संस्था के गोला का मंदिर शाखा पर बच्चेदानी कैंसर की मुक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। महिला स्वास्थ्य सुरक्षा आज के समाज में पहली आवष्यकता है। शिविर में महिलाओं को बच्चेदानी के संक्रमण की जानकारी, तत्काल एवं सहज जांच, कैंसर बीमारी से सुरक्षा और महंगी जांच नि:शुल्क होने की जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था के मानसेवी सचिव डॉं के.के. दीक्षित, कार्यक्रम अधिकारी अच्छेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉं प्रियंका गुप्ता, डॉ. मनप्रित कौर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।