सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय: एसपी

Apr 08 2021

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा मास्क वितरण एवं सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। हमें इन सबका पालन करना चाहिए। ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है वह एक सराहनीय पहल है। इस तरह सभी सामाजिक संगठनों को कोरोना की लड़ाई में जनजागरुकता लाने की पहल करनी चाहिए। यह बात उन्होंने ब्राह्मण महासभा मुरार द्वारा आयोजित कोरोना जागरूकता अभियान एवं मासिक वितरण कार्यक्रम के तहत एसपी ऑफिस के पास कैप्टन अभिमन्यु सिंह रोड पर मास्क वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। 

उन्होंने स्वयं पैदल राहगीर, चालकों को मास्क पहनने की समझाइश दी और पहनाया भी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. केडी सोनकिया, दिनेश दीक्षित मौजूद रहे। मुरार ब्राह्मण सभा द्वारा कोरोना की जंग में यह कार्यक्रम विगत 1 सप्ताह से चलाया जा रहा हे। जिसमें अभी तक बारादरी चौराहा थाटीपुर दीनदयाल नगर, सिटी सेंटर में चलाया गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष नरेश कटारे, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, महामंत्री रामबाबू शर्मा, मीडिया प्रभारी पंकज पाठक, श्याम पाठक, जितेंद्र तिवारी, नितेश कटारे, कुलदीप चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रामू पलिया, संतोष शर्मा, एमपी शर्मा, सदानंद शर्मा, अरविंद शर्मा, सुनील दंडोतिया, वीरेंद्र मिश्रा, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, महिला अध्यक्ष शीतल शर्मा, गुड्डू तिवारी, अरविंद शर्मा, विष्णु शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।